…कमीशन देकर कमीशन ले रही हिमाली पाण्डेय
…कमीशन देकर कमीशन ले रही हिमाली पाण्डेय
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। कसमण्डा ब्लाक में तैनात हिमाली पाण्डेय इस समय चर्चाओं के दौर से गुजर रही है। सचिव हिमाली पाण्डेय को अब कमीशन बाज सचिव कहा जा रहा हैं। सूत्रो द्वारा किये जा रहे दावों की मानें तो शौचालय घोटाले में सचिव हिमाली पाण्डेय का कोई रोल नहीं है इसके बाद भी वह शौचालय घोटालों में अपना तय शुदा कमीशन ले रही है। क्योंकि हिमाली पाण्डेय द्वारा एडीओ पंचायत को भी आवास व अन्य मामलों में कमीशन दिया गया है इस कारण उनका हिस्सा शौचालय घोटालों में लग रहा है। इस प्रकार की चर्चाएं की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैसे तो सचिव का शौचालय से कोई वास्ता नही है लेकिन सचिव हिमाली पाण्डेय शौचालय निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है और आपस में कमीशन बाजी तय कर ली गयी है। कहा जा रहा है कि हिमाली पाण्डेय शातिर दिमाग वाली है और वह ब्लाक की पूरी चैन को मजबूत करके चलती है। हिमाली पाण्डेय की ग्राम सभाएं घोटालो से कराह रही है शिकायतें भी हो रही है इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।