निकाय चुनाव को लेकर ज्ञानू ने की बैठक
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सत्य प्रेमी नगर वार्ड की बैठक मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व भाजपा के नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा की गई। मुख्य अतिथि ने कहा केंद्र व राज्य की सरकारें बगैर भेदभाव के कार्य कर रही है। इसी के चलते भारी मतों से जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। मिनी सदन कहे जाने वाले निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने उपस्थित वार्ड के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहां सत्य प्रेमी नगर वार्ड में पार्टी लगातार चार बार से जीत हासिल करती आ रही है।
इस बार भी वार्ड निवासियों की बदौलत पुनः जीत स्थापित कराएगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रीय सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने कहा हम अपने वार्ड में बगैर भेदभाव के हमेशा से कार्य करते आ रहे हैं। लोगों के सुख-दुख के अलावा उनके पेंशन आय निवास जाति राशन कार्ड बनवाने का कार्य लोगों को घर बैठे उपलब्ध कराते हैं। यही कारण है कि जनता में एक अच्छी छवि प्राप्त की है।
सत्य प्रेमी नगर वार्ड की सम्मानित जनता इस चुनाव में भी भारी मतों से जीत दिलवाने का कार्य करेगी जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। बैठक में निकाय चुनाव के नगर संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उषा शर्मा, नगर मंत्री शिल्पी सिंह, नगर सह संयोजक कुशाग्र श्रीवास्तव, नगर मंत्री रूप रानी गुप्ता, राजेश निगम, प्रभात घोष, प्रवीण श्रीवास्तव, स्पंदन सिंह, राकेश जायसवाल, आशीष निगम, ऋषि तिवारी, अमित तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।