सपा सरकार में गुण्डाराज कायम था, योगी ने गुण्डों को जेल भेज दिया: धर्मवीर

सपा सरकार में गुण्डाराज कायम था, योगी ने गुण्डों को जेल भेज दिया: धर्मवीर

अंकित सक्सेना
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर आगामी निकाय चुनाव के सम्बन्ध में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कारागार एवं होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति व अध्यक्षता राजीव गुप्ता ने की। कारागार एवं होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों के आधार पर जीतेगी। इसके साथ भाजपा अपने संगठनात्मक ढाँचे बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बल पर चुनाव में उतरेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में जंगलराज, गुंडाराज भू-माफिया खुलेआम सड़कों पर घूमते थे, और माताएं-बहनें खुद को असुरक्षित महसूस करती थी। सपा सरकार में माफियाओं को संरक्षण मिलता था। लेकिन प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। गुंडे, माफिया अब जेल भेजा जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि बदायूँ के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बल पर 2017, 2019 और 2022 के चुनाव हम जीते हैं और इन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 21 निकाय में भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी। उन्होंने चुनाव प्रभारी, चुनाव संयोजक और मंडल अध्यक्ष से आवाहन किया निरंतर बूथ और वार्ड के अनुसार बैठक करके कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें।

जिला संयोजक निकाय चुनाव आशीष शाक्य ने कहा कि भजपा प्रांतीय आवाहन पर जो भी संगठनात्मक निर्देश प्राप्त हुए हैं उनको पूर्ण करके लखनऊ भेजा गया है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बदायूँ शहर के लाल पुल नाहर खाँ सराय वार्ड नं0 13 में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों के पत्रक बांटे। बैठक में जिला महामंत्री एमपी सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुखदेव राठौर, सोवरन राजपूत, भगवान सिंह मौर्य, नेकपाल कश्यप, ग्रीशपाल सिंह, तेजपाल सागर, प्रभाशंकर वर्मा, शैलेंद्र मोहन शर्मा, राहुल शंखधार, विनोद पालीवाल, अनुराग दीक्षित, आकाश मिश्रा, राजा बाबू वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, जितेंद्र साहू, रीता वर्मा, अनुज सक्सेना, अखिल अग्रवाल, संजीव पहलवान, ओम प्रताप सिंह, भावेश प्रताप सिंह समेत तमाम प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent