विजेन्द्र सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत छपरा सुल्तानपुर गांव में सुअर के हमले में महिला समेत एक बच्ची मामूली रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छपरा सुल्तानपुर गांव में 6 बजे अजगरा की तरफ से आए जंगली सूअर ने सरिता राजभर पत्नी सूखई राजभर नामक महिला को रास्ते में अकेला देख हमला कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए सूअर को खदेड़ा, तब जाकर महिला की जान बच सकी। इस हमले में महिला के साथ बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। अगर मौका रहते लोगों ने उसे नहीं बचाया होता। महिला के उपर हमला करने के बाद सूअर छपरा सुल्तानपुर गांव में घुस गया। गांव में घुसने के बाद भिखन राजभर के घर के पास उनकी 5 वर्षीय नातीन आंचल के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में उसे मामूली रूप से चोट आई। हालांकि दोनों जगह हुए हमले में सूअर ने कोई बड़ा नुकसान नहीं किया। इसके बाद सूअर साल्हेपुर की तरफ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। सूअर कहां से आया था, कैसे आया, यह पता नहीं लग पाया। हां, गांव में चर्चा का विषय जरूर बना रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।