भारत सरकार डा. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न से सम्मानित करे: ध्रुवचन्द

भारत सरकार डा. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न से सम्मानित करे: ध्रुवचन्द

27 नवम्बर को मध्य प्रदेश के “फ्लेम आफ फारेस्ट रिसोर्ट” में आयोजित होगी बैठक
अजय जायसवाल
गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक डा. काशी प्रसाद जायसवाल की स्मृति में 27 नवंबर को मध्य प्रदेश इंदौर शहर से 70 कि.मी. दूर “फ्लेम आफ फारेस्ट रिसोर्ट” में आयोजित है। राष्ट्रीय स्तर पर सहमति के माध्यम से अपने पूर्वजों, वंशजों के सन्दर्भ मे धार्मिक ग्रंथों, पुराणों एवं इतिहास का अध्ययन करके समाज को अवगत कराते हुए अपने पूर्वजों के पदचिन्हों पर चलाने का कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिसकी शुरुआत नगर निगम गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल ने डा. जायसवाल के नाम पार्क का उद्घाटन एवं मूर्ति का अनावरण किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने हेतु प्रतिनिधिमंडल में उ.प्र. प्रभारी महिला व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. संगम लाल जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीति रानी जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामरती देवी जायसवाल, राष्ट्रीय पदाधिकारियों में अमरनाथ जायसवाल, राजीव जायसवाल, सतीश चन्द्र जायसवाल, अजय जायसवाल, जयेंद्र नाथ जायसवाल प्रमुख रूप से है। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने भारत सरकार से मांग किया कि मरणोपरांत डा. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए तथा 27 नवंबर को इतिहास दिवस के रूप में मनाया जाए। डा. जयसवाल के निधन के बाद देश के महान विभूतियों ने जो टिप्पणी की थी, कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण अंश इस प्रकार हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent