खनन माफिया के खिलाफ चला सरकारी चाबुक

  • खनन माफिया के खिलाफ चला सरकारी चाबुक

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में देररात उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में खनन माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक जेसीबी मशीन, चार ट्रैक्टर ट्राली के साथ खनन माफिया सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है। कस्बे सहित क्षेत्र में मिट्टी, लकडी और बालू माफिया का लोकेशन के माध्यम से बडा नेटवर्क सक्रिय है और रात होते ही सडकों में बेलगाम ट्रैक्टर चालकों का साम्राज्य स्थापित हो जाता है। हालांकि इस काले कारनामें में खाकी का भी भरपूर सहयोग है और खाकी को अक्सर इन माफिया के दरबार में हाजरी लगाते भी देखा जाना आम बात है। उसी सिलसिले में देररात कस्बे से महज तीन किलोमीटर दूर तिंदुही रेलवे अण्डरपास के निकट हो रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह सहित कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर मिट्टी माफिया है। दरिया निवासी मुईन उददीन सहित सहयोगियों को गिरफ्तार किया है साथ ही मिट्टी खुदाई में प्रयोग की जा रही जेसीबी मशीन, मिट्टी ढुलाई में लगे चार ट्रैक्टर ट्राली भी कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द की हैं। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से मिट्टी के अवैध खनन की जानकारी मिल रही थी लेकिन इनके लोकेटर चारों ओर लगे रहते हैं इस कारण यह पकड़ में नहीं आ रहे थे। आज हमने अपनी गाडियां छोड़ कर बाईकों के माध्यम से छापेमारी की तब यह पकड़ में आए हैं बाकि खनिज विभाग को मामले से अवगत करा दिया गया है वह आकर मुकदमा दर्ज कराएँगे। वहीं उपजिलाधिकारी की इस कार्यवाही से अब लकड़ी और बालू माफिया पर भी कार्यवाही होने की उम्मीद बढ़ गई है।