दिव्यांग बच्चों के स्कूल का गोप ने किया उद्घाटन

दिव्यांग बच्चों के स्कूल का गोप ने किया उद्घाटन

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित और शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत करने से ज्यादा पुनीत कार्य कोई हो नहीं सकता।आज यहां इन बच्चों के साथ जो कुछ पल बीते हैं यह मेरे जीवन के अनमोल पल है इन पलों को मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने मोहल्ला रफी नगर मे दिव्यांग बच्चों के लिए उम्मीद किरण स्पेशल स्कूल एंड रीहेब्लिटेशन सेंटर स्कूल का फीता काटकर शुभारंभ करने के उपरांत कही। राष्ट्रीय सचिव ने उद्घाटन के उपरांत दिव्यांग बच्चों से मुलाकात प्यार दुलार करते हुए बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। संस्था द्वारा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं पर संस्था की अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर और इन बच्चों से मुलाकात कर मन को जो सुकून मिला है उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। इन बच्चों को जिस प्यार दुलार के साथ आपकी संस्था शिक्षित करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत कर रही है वह बहुत ही सराहनीय और पुनीत कार्य है।स्कूल प्रबंधक को आश्वस्त करते हुए कहा भविष्य में कभी भी किसी प्रकार की इन बच्चों की जरूरत या समस्या हो तो मुझे जरूर अवगत कराएं इन बच्चों की सेवा कर पाना मेरा परम सौभाग्य होगा। इस मौक़े पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू, संतोष रावत, अरिंदम चतुर्वेदी, तुषार, नितिन, वंदना, संतोष, सरला, कल्पना, लक्ष्मी, मंजू व हिमानी सहित बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला