गोण्डा परिवार परामर्श केन्द्र ने जोड़े दिल
टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ा, 5 बिछुड़े परिवारों में लौटी खुशियों की रोशनी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र एक बार फिर टूटी उम्मीदों को जोड़ने और रिश्तों में मधुरता लाने का मंच बना। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में 5 बिछुड़े जोड़ों के रिश्तों में फिर से विश्वास की डोर बांधी गई परामर्शदाता टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता, धैर्य और समझदारी से पति-पत्नी के बीच उपजे मतभेदों को सुना और उनका समाधान किया। नतीजा यह रहा कि पांच अलग-अलग जोड़ों ने एक-दूसरे को समझने का प्रयास करते हुए साथ रहने का संकल्प लिया और एक नए सिरे से जीवन शुरू करने को तैयार हुए। इस सार्थक पहल में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव की अहम भूमिका रही।
उनके साथ गंगाधर शुक्ल, शशि भारती, राज मंगल मौर्य, अनीता श्रीवास्तव, संतोष ओझा, यशोदा नंदन त्रिपाठी, ज्योति राजभर और नेहा सिंह जैसे अनुभवी व समर्पित परामर्शदाताओं की टीम ने बड़ी संवेदनशीलता से मामलों को संभाला। परिवार परामर्श केंद्र न केवल कानूनी विवादों से बचाव का विकल्प बन रहा है, बल्कि समाज में रिश्तों की अहमियत और संवाद की ताकत को भी सामने ला रहा है। यह पहल समाज में “पहले समझ, फिर समाधान” की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है। गोंडा पुलिस का यह प्रयास बताता है कि वर्दी सिर्फ कानून लागू करने के लिए नहीं, बल्कि बिखरते परिवारों को जोड़ने और समाज में समरसता लाने के लिए भी कार्य कर रही है।
इस अवसर पर महिला थाना प्र0नि0 अनीता यादव, गंगाधर शुक्ल, शशि भारती, राजमंगल मौर्य, अनिता श्रीवास्तव, संतोष ओझा, यशोदा नन्दन त्रिपाठी, ज्योति राजभर, नेहा सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











