पूर्व डीजीपी दो दिवसीय दौरे में पहुंचे बांदा
पूर्व डीजीपी दो दिवसीय दौरे में पहुंचे बांदा
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/05/056-10-300x169.jpg)
रूपा गोयल
बांदा। रिटायरमेंट के बाद हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व डीजीपी विजय कुमार दो दिवसीय दौरे पर बुधवार की रात बांदा पहुंच गए हैं। श्री कुमार के बांदा आगमन से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आ रहा है। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन श्री कुमार ने कई गावों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। पूर्व डीजीपी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश बढ़ गया। बुधवार की सुबह शहर के एक होटल में विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता मनोज जैन आदि कई नेताओं ने श्री कुमार का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। दोपहर में श्री कुमार ने बबेरू पहुंचकर बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल से मुलाकात की। इसके बाद श्री कुमार भाजपा नेता रमेश कुरील के आवास कमासिन पहुंचे जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री कुमार का जोरदार स्वागत किया। श्री कुमार ने यहाँ भी कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात करते हुये भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का आह्वान किया। इसी तरह श्री कुमार ने बबेरू तहसील के अनवान गांव में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इस अवसर पर विजय कुमार के साथ रावेंद्र गर्ग ब्लाक प्रमुख कमासिन, रमाकांत पटेल ब्लाक प्रमुख बबेरू, रमेश कुरील पूर्व प्रधान, संतोष नायक, भंते जी, कल्लू यादव, रमेश पाल, सुभाष वर्मा, विशम्भर वर्मा, राम मिलन यादव, मनीष कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/03/ADD-ADMISSION-OPEN-Neeldeep-Academy-with-more-facilities-than-the-facilities-of-all-the-famous-and-expensive-schools-address-is-Near-Union-Bank-Sihipur-Machhalishahar-Road-Jaunpur-19-march-2024.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)