पूर्व कैबिनेट मंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना
बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। मदाफरपुर बाजार मलिक पप्पू सेठ की मां के निधन होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है। मदाफरपुर ग्राम प्रधान सोनू जायसवाल की दादी श्रीराज देवी (95 वर्ष) निधन हो गया था निधन की खबर सुनकर गुरुवार को सेठ पप्पू जायसवाल एवं प्रधान बिपिन जायसवाल सोनू के को निज निवास पर जाकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने प्रधान की दादी के तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर पंकज सिंह, पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल, कोटेदार रंग बहादुर पाल, श्रीपाल यादव, कोटेदार मोनू जायसवाल, अंकित जायसवाल मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















