वित्तविहीन विद्यालय संगठन की कार्यकारिणी का हुआ गठन
वित्तविहीन विद्यालय संगठन की कार्यकारिणी का हुआ गठन
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। वित्तविहीन विद्यालय संगठन रायबरेली उत्तर प्रदेश द्वारा होटल दीप पैलेस में शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन गोष्ठी एवं नवनिर्वाचित संगठन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष, विक्रम सिंह अध्यक्ष कोचिंग फेडरेशन आफ इंडिया रायबरेली, वरुण गुप्ता सेंटर इंचार्ज फुरसतगंज एफडीडीआई, एलपी यादव कोषाध्यक्ष व अनिल गुप्ता उपाध्यक्ष एवं दीपेंद्र सिंह संरक्षक कोचिंग एसोसिएशन के द्वारा किया गया। इस मौके पर पवन सिंह एवं अरुणेश त्रिपाठी ने शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु विभिन्न पद्धतियों को मंच के माध्यम से साझा किया।
इसी के साथ आलोक सिंह संरक्षक सीएफआई ने संगठन संबंधित विद्यालयों को आगे बढ़कर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कहा। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह ने संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को कंप्यूटर क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देते हुये यह भी बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपना प्रचार प्रसार करते रहें। अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने संगठन के महत्व को बताया तथा आए हुए सभी विद्यालय संचालकों का आभार व्यक्त किया। विक्रम सिंह अध्यक्ष कोचिंग फेडरेशन आफ इंडिया रायबरेली ने विस्तार से संगठन की उपयोगिता के संदर्भ में संगठन के सदस्यों को अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सूरज यादव एवं अनिल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शशिधर सिंह, सुरेंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह, संजय यादव, रमाकांत पांडे, विनय मौर्य, अजय सिंह, कुसुम चंद्र, कंचन सिंह, हीरालाल यादव, हरीश वर्मा, विमलेश सोनकर, उमेश श्रीवास्तव, प्रकाश गुप्ता, विनय त्रिपाठी आदि प्राइवेट स्कूल एवं कोचिंग संचालक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।