पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित
तेजस टूडे सं.
पंकज बिन्द
महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश ने नवगठित मंडल कार्यकर्ताओं का स्वागत अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
वहीं अपने निज आवास पर किए गए रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिध्दार्थ सिंह, मंडल महामंत्री शुभेंद्र तिवारी, सन्तोष गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सुषमा पटेल, राम सिंह, महेंद्र सरोज, कृष्ण कुमार चौहान, निर्भय सिंह, विकाश मिश्रा, मंडल मंत्री अंकित सिंह, पुनीता विश्वकर्मा, राजकुमार पटेल, वीरेन्द्र मौर्या, वशिष्ठ नारायण, लाल बहादुर गौतम, कोषाध्यक्ष सूचिका सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान मंडल महामंत्री आनन्द प्रकाश उपाध्याय ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











