मां सरस्वती की प्रतिमा को दिया जा रहा अंतिम रूप

मां सरस्वती की प्रतिमा को दिया जा रहा अंतिम रूप

सुनील कुमार
अकबरपुर, नवादा। प्रखण्ड क्षेत्र अकबरपुर बाजार स्थित कुम्हार टोली में सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी जोरों पर है। मां सरस्वती की प्रतिमा को मूर्तिकारों के द्वारा दिन-रात मेहनत कर अंतिम रुप दिया जा रहा है। 26 जनवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी तैयारी प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों सहित शैक्षणिक संस्थानों में की जा रही है। बाजार में विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने का कार्य किया जा रहा है। अब प्रतिमा बनाने वाले कलाकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

इस कड़ाके की ठंड में भी कलाकार दिन-रात मेहनत कर मूर्ति को अंतिम रूप दे रहे हैं। महिला मूर्तिकार राधा कुमारी ने बताया कि हमारे परिवार में हमारे मूर्ति बनाने की परंपरा है और पिछले कई वर्षों से मूर्ति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की मूर्ति को विभिन्न डिजाइनों में मांग के अनुसार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मिट्टी के अलावा सभी सामान खरीदने पड़ते हैं। हमलोग करीब ढ़ाई महीने से मूर्ति बनाने का कार्य कर रहे हैं। मूर्तिकार ने बताया कि बड़ी मूर्ति बनाने में करीब तीन दिन व छोटी मूर्ति करीब एक दिन में बनाई जाती है।

मूर्ति बनाने के कार्य में पेंटर व सहायक भी लगते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिमाएं आठ सौ से तीन हजार रुपए तक की उपलब्ध हैं।मेहनत और लागत के अनुसार दाम नहीं मिल पाता है। सरकार के द्वारा भी हम लोगों को कोई सहायता नहीं मिल पाती है। इस बार सुखार होने के कारण भी मूर्ति कम बिकती नजर आ रही है। अब सिर्फ प्रतिमाओं को सजाने व आकर्षक रूप देने का कार्य किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent