रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट, फायरिंग
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी
पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
राजू रंजन दूबे
बिक्रमगंज (बिहार)। काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कछवां थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रास्ता के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान आठ से 10 राउंड फायरिंग होने की सूचना है लेकिन दोनों पक्ष फायरिंग की घटना से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रास्ता विवाद का मुद्दा कई दिनों से चला आ रहा था। बताते चलें कि रास्ता विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
हालांकि घटना में किसी पक्ष के कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ , लेकिन विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की गई। घटना से संबंधित दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराया गया है। जिसमें एक पक्ष द्वारा 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए प्राथमिकी में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। माना भारती द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में कुल तेरह तथा रंजन भारती द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया है । गिरफ्तार व्यक्तियों में रंजन भारती , कुंदन भारती , मानव भारती , कमलेश भारती बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में अस्थाई रूप से पुलिस कैंप कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













