शौचालय जांच को लेकर हुई मारपीट, दो घायल
शौचालय जांच को लेकर हुई मारपीट, दो घायल
श्याम सुन्दर पाण्डेय
कैमूर (बिहार)। दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवर्हिया पंचायत के मानिकपुर दुघरा गांव में सार्वजनिक शौचालय की जांच करने के लिए शुक्रवार को पंचायत के मुखिया और पंचायत सेवक गए हुए थे। उसी दौरान दो लोगों के बीच बिबाद हो गया।बात इतनी बढ़ गई की दोनों लोगों के बीच मारपीट होने लगी जिसमें दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों पक्ष के द्वारा दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया पुलिस के द्वारा आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवर्हिया पंचायत के मानिकपुर दुघरा गांव के वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य कनक देवी के द्वारा सार्वजनिक शौचालय के जांच के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती को लिखित आवेदन दिया गया था। इस मामले में ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव शुक्रवार को जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर शौचालय का जांच किया गया। इसी बात को लेकर अवधेश सिंह और वार्ड सदस्य कनक देवी के ससुर रामजी सिंह कुशवाहा के बीच बात ही बात में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल व्यक्ति रामजी सिंह कुशवाहा एवं अवधेश सिंह दोनों ग्राम मानिकपुर दुघरा थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों के द्वारा दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।