बेटे की दूसरी शादी कराकर ससुर ने पहली बहू को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बेटे की दूसरी शादी कराकर ससुर ने पहली बहू को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

आरके शर्मा
बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी युवक ने अपने लड़के की गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करा दी और उसकी पहली पत्नी को घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया| किसी तरह महिला ने अपने घर फोन कर सूचना दी| परिवार वालों ने पुलिस की मदद से महिला को मुक्त कराया| जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका निकाह लगभग 10 वर्ष पूर्व शेरगढ़ के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था| उसका ससुर उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता था| उसने अपने पति को बताया लेकिन उसने अनसुना कर दिया| इस बीच ससुर ने चुपके से अपने लड़के की शादी पीलीभीत में करा दी और वह वहीं रहने लगा| काफी दिन तक जब महिला का पति घर नहीं आया तब महिला को इसकी जानकारी हुई|

महिला ने बताया कि अप्रैल में ससुर ने उसे बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया| वह बहू को कमरे के अंदर बंद कर ताला लगा देता था और छत से कमरे में आता था| बहू ने किसी तरह परिवार को इसकी सूचना दी| उसके मायके से उसके भाई कुछ लोगों को साथ लेकर आए| घर के दरवाजे पर ताला लगा था| भाई ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने ताला आकर तोड़ा तो महिला अंदर बंद थी| उसे बाहर निकालकर मुक्त कराया| मौका पाकर ससुर फरार हो गया| पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट कर उसकी तलाश शुरू कर दी है|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent