पत्रकार पर प्राणघातक हमला, मोबाइल—नकदी छीनकर भागे बदमाश

प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शनिचरा पूर्वी के निकट एक पोखर के पास पहुंचे पत्रकार को प्रधान व उसके समर्थकों ने कुदाल और भावड़ा से जानलेवा हमला बोल दिया। मारपीट के बाद उनके जेब में रखा मोबाइल व नगदी छीन कर फरार हो गये। घटना की लिखित सूचना महुली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पत्रकार अंगद पाठक पुत्र प्रेमचंद पाठक ग्राम खिरिया ने लिखा कि वह सुबह रोज की भांति समाचार संकलन के लिए क्षेत्र में निकले थे। जैसे ही वह शनिचरा पूर्वी गांव के निकट रोड पर पहुंचे तो वहां पोखरे की खुदाई मनरेगा मजदूरों द्वारा हो रही थी जिसका वह फोटो खींचने लगे। इसी दौरान प्रधान व उनके समर्थक गाली देते हुए फावड़ा व कुदाल से हमला बोल दिया। पत्रकार को जमीन पर गिराकर उनके गर्दन पर फावड़ा वेट चला दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। हमलावर इतना आक्रोशित थे कि उनके कपड़े फाड़ दिए और जेब में रख मोबाइल 950 रुपया नगद लेकर फरार हो गये। जाते समय हमलावरों ने उनके घर परिजनों को बम से उडाने की धमकी भी दिये। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना की जानकारी होने पर आस—पास के लोग पहुंचकर उन्हें थाने पहुंचा जहां पुलिस ने डाक्टरी के लिए निकट के अस्पताल नाथनगर भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया कि वह घटनास्थल पर मामले की छानबीन कर रहे हैं। जैसे ही वह थाने पहुंचेंगे। मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसी को लेकर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य थाना पहुंचकर ज्ञापन दिया जिसे संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी सतीश सिंह ने कहा कि अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य में अकरम खान, वरुरेंद्र शर्मा, बीडी पाठक, प्रमोद गोस्वामी, अश्वनी पाण्डेय, दुर्गेश मिश्रा, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














