लहसुन गिरावट से किसानों को आया तेज बुखार
लहसुन गिरावट से किसानों को आया तेज बुखार
लहसुन 600 कुन्टल बिक्री से किसान परेशान
कैलाश राजपूत
जसराना, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र के कस्बा पाढम क्षेत्र में लहसुन की खेती करने वाले किसानों के हाल बेहाल लहसुन व्यापार में गिरावट होने के कारण क्षेत्रीय किसानों को आया तेजी से बुखार परिवारिक भरण-पोषण या बीमारी का इलाज या खेती पर लिया गया कर्ज किस चीज के लिए किया जाएगा। खर्चा किसानों के हालत पतली हो चुकी है। क्षेत्र में अधिक लहसुन की खेती होने के कारण बाजार में व्यापार कर रहे दुकानदार भी सकते में आ चुके हैं।
दुकानदारों का व्यापार ठप पड़ा है। दुकानों के किराए या खर्चे के लिए कहां से लाया जाए पैसा किसानों के बाद लहसुन बिक्री के बाद खेत में लगने वाला पानी का खर्चा घर में बीमारी का खर्चा खेत पर लिया गया। कर्ज को देने के लिए लहसुन पर किसान रखे था विश्वास। लहसुन गिरावट के कारण और भी कर्ज में डूब गया। व्यापारियों का व्यापार किसानों पर आधारित था जो आज 600 से 800 कुंतल बिक्री होने के कारण परेशान है। धीरे-धीरे लहसुन की खेती छोड़ने पर किसान मजबूर हो गये हैं।