फैजान की करोड़ों की सम्पत्ति हुई कुर्क
फैजान की करोड़ों की सम्पत्ति हुई कुर्क
पंकज सिंह
रायबरेली। पुलिस ने शहर के एक अपराधी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर दी है। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाल ने मुनादी कराते हुए करोड़ों की संपत्ति सील कर दी है। अपराधी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसकी तलाश की जा रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर का है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली निवासी फैजान की आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई प्रापर्टी को पुलिस ने कुर्क कर दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास लगभग 11 करोड़ 22 लाख की तीन दुकानों को पुलिस ने सील करवा दिया। ढोल नगाड़े के साथ पहले शहर कोतवाल राघवन कुमार ने मजिस्ट्रेट के कुर्की आदेश को पढ़कर सुनाया। फिर मुनादी करवाते हुए दुकानों को सील करवा दिया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा व सीओ सिटी वंदना सिंह मौजूद रही। कई मामलों में अपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले फैजान व उनकी पत्नी जेवा फैजान ने आपराधिक कृत्यों से धन अर्जित करके प्रापर्टी खरीदी। बिल्डर का काम करके अवैध बिल्डिंग बनाई। इन लोगों के विरुद्ध पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर रही है। इसी के चलते लगभग 11 करोड़ 22 लाख की प्रापर्टी को पुलिस ने कुर्क कर दिया है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मुनादी कराई गई और आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया गया। इस बाबत पूछे जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट 14 ए के अंतर्गत जेवा और फैजान के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसमें 3 भवन है। भवन संख्या 9, 10 व 11 जिसकी कुर्की की जा रही है। संपत्ति लगभग 11 करोड़ 22 लाख की है। एक कार भी है जिसे आठ लाख में कुर्क किया जाएगा। अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति से प्रापर्टी बनाई गई है, इसलिए कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।