जनता दरबार में दो मामले का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में दो मामले का हुआ निष्पादन

तेजस टूडे ब्यूरो
विजय कुमार
नरहट (नवादा)। स्थनीय थाना परिसर भूमि सम्बंधित विवादो का निबटारा के लिए आरओ संजीव के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
आरओ ने बताया कि भूमि से सम्बंधित दो मामले आये जिसका दोनों पक्षों के कागजातों का अवलोकन के बाद निष्पादन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा मौजूद थे। आपको बताते चलें कि जमीन सम्बंधित विवादों का निबटारा के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। प्रखण्ड के जिन लोगों के बीच भूमि सम्बंधित कोई भी समस्या होती है तो वे व्यक्ति सीओ के पास आवेदन जमा करता है। दिए गए आवेदन के अनुसार दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर शनिवार को थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में बुलाया जाता है। थानाध्यक्ष और राजस्व अधिकारी दो पक्षों की समस्या सुनने और कागजों का अवलोकन कर समस्या का समाधान कराते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent