सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जल्द प्रकाशित होगी निबंध कला व पर्यावरण की पुस्तक | #TejasToday
जौनपुर। प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी व प्रयागराज में प्रांतीय सिविल सेवा के प्रख्यात मार्गदर्शक व लेखक शांडिल्य इं. दुर्गेश त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित नवीन पुस्तक “निबंध-कला व संग्रह” व “पर्यावरण पारीस्थितिकी” का प्रकाशन नववर्ष में होगा। ज्ञातव्य है कि दुर्गेश द्वारा लिखित दो पुस्तक सांख्यिकी व समाजकार्य ने कीर्तिमान स्थापित किया, जो तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री राम नाइक जी द्वारा प्रशंसित व विमोचित है।
इस नवीन पुस्तक के लिए उन्हें आइपीएस जुगुल किशोर तिवारी, पूर्व आइएएस बादल चटर्जी, एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, डिप्टी एसपी सतीश शुक्ला व डॉ. चारू द्विवेदी, पीसीएस ऑफिसर डॉ. विश्राम सिंह यादव, संसद सदस्य वरुण गांधी, डॉ. अशोक बाजपेई व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, पूर्व संसद सदस्य श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों व राजनेताओं ने बधाई दिया है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट