उद्यमियों को मिलेंगे 10 लाख रूपये के ऋण: ग्रामोद्योग अधिकारी

उद्यमियों को मिलेंगे 10 लाख रूपये के ऋण: ग्रामोद्योग अधिकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना विभाग में संचालित है। इसके अन्तर्गत मिट्टी का खिलौना निर्माण, मिट्टी के प्रेशर कूकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप-प्लेट, डोंगे, फ्लोर टाइल्स, कप टाइल्स, पाइप, गुलदस्ता, गार्डन पार्ट्स इत्यादि हेतु प्रशिक्षित उद्यमियों को अधिकतम रूपया 10 लाख के ऋण दिलाये जाने का प्राविधान किया गया है। इस पर विभाग द्वारा लाभार्थी को पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान देय है। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट फोटोग्राफ, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आनलाइन आवेदन आनलाइन करके हार्ड कॉपी समस्त प्रपत्रों सहित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 वर्ष के ऊपर हो। अधिक जानकारी के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर के सीयूजी नम्बर 9580503157 एवं 7905349119 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA