सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
विद्युत विभाग का चला हण्टर, हुई लाखों की वसूली | #TEJASTODAY

चन्दन अग्रहरि
खेतासराय/सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खुटहन, गौसपुर में खेतासराय की टीम ने उपभोक्ताओं से 250000 की वसूली किया। साथ ही बकाया न जमा करने पर 23 लोगों की कनेक्शन काट दिया गया। इस अभियान में 6 लोग अनियमित पाए गए जिनका लोड बढ़ाया गया। टीम में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता संतोष, पुनीत सिंह आदि शामिल रहे। इसी तरह सुइथाकला क्षेत्र में विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से 500000 की वसूली करते हुये पैसा न जमा करने पर 35 लोगों के कनेक्शन भी काट दिए गये। इस अभियान की जानकारी विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामनरेश ने दी। टीम में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, कर्मचारी शामिल रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें




