चुनाव आयोग ने किया पुलिस अधिकारियों का तबादला
गुवाहाटी, 4 मार्च (पीएमए)। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को असम विधानसभा चुनावों के बेहतर संचालन के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने पहली बार बड़े स्तर पर तबादले किये हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर तबादला की कड़ी में स्पेशल पुलिस महानिदेशक (टीएपी), उलुबारी, गुवाहाटी डा. एलआर बिश्नोई को स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक (बीटीएडी), कोकराझार के रूप में तैनात किया गया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक (बीटीएडी), कोकराझार अनुराग अग्रवाल का तत्काल प्रभाव से तबादला उलुबारी, गुवाहाटी के पुलिस महानिरीक्षक (टीएपी) के रूप में किया गया है।
मुन्ना बजरंगी व मुख्तार अंसारी गैंग के दो बदमाश ढेर
वहीं उलुबारी, गुवाहाटी के पुलिस महानिरीक्षक (टीएपी) विनोद कुमार का तबादला गुवाहाटी के पुलिस महानिरीक्षक (राज्य अग्निशमन विभाग) के रूप में किया गया है। यह पद रिक्त था। इसी कड़ी में उलुबारी, गुवाहाटी के उप पुलिस महानिरीक्षक (एडमिन) एनवी चंद्रकांत का तबादला तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया है। उलुबारी, गुवाहाटी के उप पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) लाचित बरुवा का तबादला उप महानिरीक्षक (बार्डर-।।) के रूप में किया गया है। सिलचर, कछार पुलिस उपमहानिरीक्षक (एसआर) दिलीप डे का तबादला बंगाईगांव के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डब्ल्यूआर), रूप में किया गया है।
जबकि, बंगाईगांव के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डब्ल्यूआर), देवोज्योति मुखर्जी का तबादला सिलचर, कछार पुलिस उपमहानिरीक्षक (एसआर) के रूप में किया गया है। लखीमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) सांतनु कुमार दत्ता का स्थानांतरण ग्वालपारा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीमा) के रूप में किया गया है। मौजूदा पद रिक्त था। स्पेशल पुलिस अधीक्षक, असम-नगालैंड अंतरराज्यीय (सीमा), मुख्यालय-जोरहाट प्रांजल बोरा का स्थानांतरण लखीमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के रूप में किया गया है। लखीमपुर के उप पुलिस उपाधीक्षक (डीएसबी) तिलक दास का तबादला सदिया में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के रूप में किया गया है। सदिया में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) का पद रिक्त था। सभी तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट