HomeJaunpurशाखा प्रबंधक समेत मिले आठ कोरोना पॉजिटिव | #TEJASTODAY

शाखा प्रबंधक समेत मिले आठ कोरोना पॉजिटिव | #TEJASTODAY

शाखा प्रबंधक समेत मिले आठ कोरोना पॉजिटिव | #TEJASTODAY

शाखा प्रबंधक समेत मिले आठ कोरोना पॉजिटिव | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज व बीबीगंज में कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बीबीगंज बाजार में एक संक्रमित महिला के परिजन के किराने की दुकान खोलने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने हिदायत देकर दुकान बंद कराई। गुरुवार को स्थानीय चिकित्सालय में कुल 34 लोगों की जांच एंटीजन रैपिड किट द्वारा की गई जिसमें एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक व तीन कर्मचारी संक्रमित मिले। पुरानी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल का एक कर्मचारी व गैर जनपद का युवक संक्रमित पाया गया। बीबीगंज बाजार में सप्ताह पूर्व व्यवसाई की बहू संक्रमित मिली। गुरुवार को परिजनों की जांच में उनके बेटे व बहू संक्रमित मिले। बीमारी के बाद भी व्यवसाई द्वारा किराने की दुकान खोलकर कारोबार करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान बंद कराया। पुनः दुकान खोलने पर मुकदमा दर्ज करने की हिदायत दी।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज व बीबीगंज में कुल आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बीबीगंज बाजार में एक संक्रमित महिला के परिजन के किराने की दुकान खोलने की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने हिदायत देकर दुकान बंद कराई।

गुरुवार को स्थानीय चिकित्सालय में कुल 34 लोगों की जांच एंटीजन रैपिड किट द्वारा की गई जिसमें एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक व तीन कर्मचारी संक्रमित मिले। पुरानी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल का एक कर्मचारी व गैर जनपद का युवक संक्रमित पाया गया।

बीबीगंज बाजार में सप्ताह पूर्व व्यवसाई की बहू संक्रमित मिली। गुरुवार को परिजनों की जांच में उनके बेटे व बहू संक्रमित मिले। बीमारी के बाद भी व्यवसाई द्वारा किराने की दुकान खोलकर कारोबार करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान बंद कराया। पुनः दुकान खोलने पर मुकदमा दर्ज करने की हिदायत दी।

वसूली को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष | #TEJASTODAY सुरेरी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के भानपुर मुस्लिम बस्ती के दुकानदारों ने गांव के ही एक दबंग युवक पर प्रत्येक दुकानों से जबरन वसूली करने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुरेरी थाने पर लिखित तहरीर दिया है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुर मुस्लिम बस्ती गांव निवासी फौजदार, मोहम्मद अरमान, हसनैन सहित कई लोगों की भानपुर गांव में मीट की दुकान है। आरोप है कि गांव का ही दबंग युवक सद्दाम उक्त दुकानों पर पहुंचकर जबरन वसूली करता है। विरोध करने पर मारपीट करने के लिए भी अमादा हो जाता है। बीते मंगलवार की रात लगभग 9 बजे सद्दाम हसनैन की दुकान पर पहुंच कर दुकान पर बैठे उसके भतीजे मैनुद्दीन से पैसों की मांग करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सद्दाम उसे मारने पीटने लगा। जैसे ही यह सूचना सद्दाम के परिजनों को लगी तो उसके परिजन हैदर, असलम व सिंटू भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष होने लगा, जिस दौरान फौजदार व मैनुद्दीन को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भेज कर पीड़ित की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित का आरोप है कि बुधवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले, जिससे कई लोगों को हल्की चोटें आई है। वहीं घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी मुन्ना राम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। Come & Join The Fun On Our Grand Opening Day 7th August 2020  15% off Total Order | Free Home Delivery Order now - Pizza Paradise 9519149897, 9918509194 wazidpur Tiraha Jaunpur | #TEJASTODAY नौपेड़वा हनुमान मंदिर पर की गई पूजा अर्चना, बांटी गई मिठाईयां | #TEJASTODAY सूरज जायसवाल नौपेडवा, जौनपुर। अयोध्या में पीएम मोदी द्वारा श्री राम मंदिर शिलान्यास व भूमि पूजन के कार्यक्रम से देशभर में उत्सव जैसा माहौल है लोग घरों एवं मंदिरों में पूजन अर्चन, दीये जलाने व मिठाईया बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है। बच्चे बड़े खुश हो कर दीये जालए इसी क्रम में गल्ला मंडी एवं नौपेडवा बाजार हनुमान मंदिर परिसर में युवा समाज सेवक श्री नीरज जायसवाल एवं पप्पू उमरवैश उर्फ विधायक की अगुआई में कार्यकर्ता उक्त मंदिर में पूजन अर्चन के साथ मिठाईया बांटी उत्साही कार्यकर्ताओं ने जाकर घर घर मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर किये। इस मौके पर दिलीप अग्रहरी, चंदन जायसवाल, महेश मोदनवाल, गौतम जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, हरीशंकर निगम, हिमांशु सोनी, अंकित जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मिश्रा, राजेश जायसवाल, अनमोल जायसवाल, अनुराग जायसवाल, गुड़िया अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष की चेतावनी का किया उल्लंघन तो हुआ ऐसा | #TEJASTODAY सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय पर कोरोना जांच हेतु डॉ. श्यामधर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम एक घण्टे इंतजार करती रही कोई जांच कराने नहीं आया तो वे थानाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र की मदद लिये। थानाध्यक्ष तुरन्त मयफोर्स सिकरारा चौराहा व पुरानी बाजार में लाउडस्पीकर से लोगों को जांच शिविर में पहुँचकर जांच कराने की बात कही। अन्यथा दुकाने बंद कराने व विधिक कार्रवाई की चेतावनी के बाद लोग जांच कराने को घरों से निकले। करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत कोठवार व सिद्दीकपुर में किशोरी स्वास्थ्य जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया। परियोजना समन्वयक पूजा यादव ने बताया कि किशोर-किशोरियों के शरीर में 10 से 19 आयु वर्ग में बदलाव आता है। उनमें कभी-कभी खून की कमी भी होती है। बाद में यह एनिमिया के रूप में सामने आती है। उन्होंने एनीमिया के लक्षण व बचाव, संतुलित आहार के बारे में चर्चा किया। किशोरी समूह की सदस्य रिंकल भारती ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, धूम्रपान आदि पर चर्चा किया। संयोजिका ममता ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिये सभी को जागरूक होने की जरूरत है। दो गज की दूरी जरूर बनाये रखें। बार-बार साबुन से हाथ धुले और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। संचालन अन्नू ने किया। इस मौके पर रेखा, विमला, संगीता, शिव कुमारी, मंजू, पूनम आदि उपस्थित रहे।

Must Read