Homeबिहारशिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा, वह उतना दहाड़ेगा:...

शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा, वह उतना दहाड़ेगा: विकास

शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा, वह उतना दहाड़ेगा: विकास

मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को जिला पार्षद विकास ने किया सम्मानित
निशा
रामगढ़ (बिहार)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत संसाधन केन्द्र सिसौड़ा में रविवार को 29वां मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में कक्षा 1-5 तक के बालक वर्ग से सूरज कुमार पिता अरविंद सिंह एवं बालिका वर्ग से कृति कुमारी पिता देवानंद सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की। वहीं कक्षा 6 से लेकर ऊपर तक के कक्षाओं तक हुई परीक्षा में बालक वर्ग से हिमांशु पाण्डेय पिता राजीव पाण्डेय एवं बालिका वर्ग से काजल शाक्या ने प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की।
कार्यक्रम में बच्चों का हौसला अफजाई करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला परिषद सदस्य भभुआ भाग 3 विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल द्वारा सफल प्रतिभागियों को अंगवस्त्र व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्रों को शिक्षा के महत्व पर संबोधित करते हुए जिप सदस्य ने कहा कि शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि डा भीम राव अम्बेडकर ने कहा है कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा, वह उतना दहाड़ेगा। आगे उन्होंने आयोजित हो रहे कार्यक्रम को लेकर परीक्षा के आयोजक पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह को धन्यवाद देते हुये तारीफ किया। साथ ही कहा कि ऐसा कार्यक्रम जिला के सभी पंचायतों में होनी चाहिए। आप जिले के पहले प्रतिनिधि हैं जो शिक्षा का अलख जगाने में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस कार्य को गति देने में मेरे से जो सहायता की अपेक्षा होगी, उसको मै पूरा करूंगा। ऐसे कार्यों के लिए मै तन मन धन से समर्पित रहने वाला व्यक्ति हूं।
इस दौरान पंचायत के मुखिया व उपस्थित अभिभावकों द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान करते हुये फूल—मालाओं से किया गया। साथ ही इस परीक्षा के माध्यम से तीन सफल छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा के आयोजक पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह, सरविंद सिंह, निर्मल सिंह, शिक्षक सह इंजीनियर विकास विश्वकर्मा, आजाद खां सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

तीन सफल बच्चों के अभिभावक किये गये सम्मानित
रामगढ़ (बिहार)। ग्राम पंचायत संसाधन केन्द्र सिसौड़ा में आयोजित 29वां मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा के दौरान तीन अभिभावकों को परीक्षा के आयोजक पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य भभुआ भाग 3 विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि सम्मानित होने वाले अभिभावकों में आजाद खां (सिसौड़ा), सरविंद मौर्य (कलानी) व राजीव पाण्डेय (डरवन) शामिल हैं। बताते चलें कि आजाद सिंह के पुत्र अरबाज खान का चयन नवोदय विद्यालय चौरसिया में हुआ है और उनका नामांकन भी हो चुका है तथा सरविंद मौर्य के पुत्र हर्ष मौर्य का भी चयन सैनिक स्कूल में हुआ है और दाखिला भी हो चुका है। वहीं तीसरे सम्मानित होने वाले राजीव पाण्डेय के पुत्र हिमांशु पाण्डेय का प्रतिभा के आधार पर चयन निःशुल्क पठन हेतु इफा पब्लिक स्कूल के आठवीं कक्षा में हुआ है जो 12वीं कक्षा तक विद्यालय द्वारा निःशुल्क अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। हिमांशु का चयन प्रतिभा के आधार पर विद्यालय द्वारा टेस्टिंग प्रक्रिया के तहत किया गया है। ये तीनों छात्र शुरुआत से ही मुखिया प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लेकर सफलता का परचम लहरा रहे थे। हिमांशु ने हैट्रिक लगाकर 3 बार पंचायत का औचारिक मुखिया बनने का सपना पूरा किया था। वहीं हर्ष और अरबाज खान ने भी आयोजित हो रहे परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read