चारोंधाम मिश्रा
दावथ, रोहतास (बिहार)। प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू विद्यालय बभनौल, गिधा जमसोना एवं में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ करने की दिशा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य के द्वारा किया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि जबतक सभी लोग शिक्षित नहीं होंगे, अपना बिहार नहीं बढेगा। इसके लिए सभी को शिक्षा की उंचाईयों को छूना होगा। सरकार ने सभी लोगों को शिक्षित करने के लिए अनेक प्रायोजित योजनाएं चला रखी है। योजनाओं को घर-घर पहूंचाने के लिए हर लोगों का कर्त्तब्य है। सभी लोग अपने-अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें। जब सभी बच्चे शिक्षित होंगे, तभी अपना बिहार आगे बढेगा। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर चलाए जा रहे प्रायोजित कार्यक्रम पर विस्तार से लोगों को जानकारी दी। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी ने कहा कि दक्ष कक्षा के तहत कमजोर बच्चों को अलग से पढ़ाया जा रहा है। 2024 में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को रिमीडीयल की पढ़ाई हो रही है। आगे उन्होंने ने कहा कि पैसे पढ़ाई में बांधा नहीं बनेगा। बच्चों की तरक्कियों से ही देश और राज्य का विकास होगा। वही लेखपाल रविरंजन ने सरकार की अनेक योजनाएं जैसे, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, पोशाक योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित कई योजनाएं पर प्रकाश डाले। मौके पर अंचल अधिकारी नवलकांत वीडियो कुमार अश्विनी बीपीआरओ काशीनाथ लेखपाल रवि रंजन, पुनवासी राम, पंचायत सचिव कूंज नारायण सिंह, बभनौल मुखिया राधा मोहन सिंह, पूर्व सरपंच सभा चंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया मुन्ना जी, शिक्षा अध्यक्ष निरंजन पासवान, सचिव पुष्पा देवी प्रधानाध्यपीका कुमारी रीता, शिक्षक इबनुल रशीद संतोष कुमार मौर्य, सुनील कुमार राय, भीम पांडेय, मनोज कुमार जुनैद अख्तर सुनील कुमार सिंह शिक्षिका सीमा कुमारी कुमारी, वंदना, पुष्पा कुमारी, नुसरत प्रवीण, मनसा पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी अक्षय कुमार एएनएम मीना कुमारी, माधुरी सिंह, सहित कई लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।