नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचे गुरूजी, शिक्षिका से किया दुर्व्यवहार

नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचे गुरूजी, शिक्षिका से किया दुर्व्यवहार

सुनील कुमार
नवादा, बिहार। नीतिश कुमार मुख्यमंत्री के शराबबंदी का मखौल उनके हीं शिक्षक उड़ा रहे हैं, वह भी शिक्षा के मंदिर में मामला रजौली प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय गोपालपुर का है, जहां विद्यालय के सहायक शिक्षिका सुनैना कुमारी के साथ शराबी शिक्षक ने किया अभद्र व्यवहार किया है साथ हीं छात्रों के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप है। सहायक शिक्षिका सुनैना कुमारी ने इस बाबत रजौली प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री को दी लिखित आवेदन शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किया है।

बिहार में शराब बंदी के साथ-साथ रजौली प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर के शिक्षा मंदिर में विधालय के ही शिक्षक किशोरी प्रसाद रमन ने शराब पीकर बच्चों एवं शिक्षिका के साथ गाली-गलौज कर उत्पात मचाकर विधालय की शैक्षणिक व्यवस्था समेत पठन-पाठन भी बंद करा दिए। स्थानीय लोगों एवं शिक्षिका ने बताया कि इनका प्रत्येक दिन का यही रवैया है, यदि सुधार नहीं हुआ तो विधालय के सभी शिक्षक अगले दिन से विधालय बंद कर देंगे। जिसकी लिखित आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत की गयी है। बहरहाल बता दें कि शिक्षक केवल विधालय के कर्मियों को नहीं, सामने बिहार सरकार की शराब बंदी कानून की धज्जिया उड़ा रहे हैं और बिहार सरकार को चुनौती दे रहे है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला