Homeबिहारट्रक के अचानक स्टार्ट हो जाने से चालक की दबकर मौत

ट्रक के अचानक स्टार्ट हो जाने से चालक की दबकर मौत

ट्रक के अचानक स्टार्ट हो जाने से चालक की दबकर मौत

श्याम सुंदर पांडे
कैमूर(बिहार)। सोन नदी से बालू लेकर आ रहे एक ट्रक चालक की मौत अचानक ट्रक में खराबी आने के कारण नीचे उतरकर देखने के क्रम में हो गई। ट्रक नंबर यूपी 66 टी 1031 से चालक सह मालिक शिवजग तिवारी शनिवार की देर शाम बालू लोड कर रविवार की सुबह करीब 2—3 के बीच समेकित चेकपोस्ट पार करते टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां तैनात अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने अंडरलोड बालू लदे ट्रक का वजन कराने के लिए धर्म कांटा पर ले गए। जहां पर ट्रक अचानक बंद हो गया। ट्रक चालक सह मालिक शिवजग तिवारी सुजानपुर जिला भदोही ट्रक के नीचे उतरकर उसकी मरम्मत करने लगा।

इसी दौरान ट्रक अचानक स्टार्ट होकर चल दिया जिससे ट्रक की चपेट में आने से शिवजग तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस बल द्वारा इसकी सूचना शिवजग तिवारी के परिवार वालों को दिया गया। सूचना पर रविवार की सुबह शिवजग तिवारी के परिवार के लोग मोहनिया थाने को लिखित जानकारी दी जिसके बाद भभुआ में पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के होने की वजह से मृतक के भाई शिवजी तिवारी दुर्गावती थाना पहुंच पुलिस को लिखित सूचना भी दिया। शिवजी तिवारी ने आरोप लगाया कि पोस्ट इंटीग्रेट होने के बाद वहां पर लगाए गए सीसी कैमरे और टोल प्लाजा की सीसी कैमरे को कहने के बाद भी नहीं दिखाया गया, जिससे मौत पर संदेह हो रहा है। पीड़ित के परिजनों के आधार पर दुर्गावती पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read