एमएलसी से मिलकर डॉ. रोहित ने बतायी क्षेत्रीय समस्यायें
अनूप सिंह
महोबा। हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट विधान परिषद क्षेत्र के युवा एमएलसी जो सादगी सरलता और विनम्रता से परिपूर्ण जितेंद्र सिंह सेंगर जो लगातार जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं को सुनकर उनके निवारण का कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में हमीरपुर जनपद के विकासखंड मुस्कुरा के ग्राम बाँधुर बुजुर्ग निवासी डॉ. रोहित सिंह राजावत ने क्षेत्रीय जन समस्याओं के निवारण के सम्बन्ध में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर से भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर जनसमस्याओं से अवगत करवाया।
समस्याओं को सुनकर एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने तुरंत संबंधित विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर जन समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। रोहित सिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम सभा क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण के संबंध में भी अवगत कराया जिस पर एमएलसी द्वारा भरोसा दिया गया कि जल्द ही यह कार्य शुरू कराया जायेगा।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केंद्र की मोदी सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं रोहित सिंह राजावत ने एमएलसी जितेंन्द्र सिंह सेंगर को कुशल कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देकर भगवा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि सेंगर की सरलता मधुरता विनम्रता कार्य कुशलता हम सब युवाओं को प्रेरणा देती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।