डा. प्रज्ञा त्रिपाठी को श्री मदभगवत गीता किया गया भेंट
डा. प्रज्ञा त्रिपाठी को श्री मदभगवत गीता किया गया भेंट
अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास भारत महिला विंग संरक्षक माननीया डा. प्रज्ञा त्रिपाठी को विधान परिषद् सदस्य बहराइच एवं श्रावस्ती चुने जाने के उपलक्ष्य में न्यास के पदाधिकारियों ने माननीया को श्रीमद् भगवत् गीता (डिजिटल), पुष्पाणि पुष्पमाला भेंट करके सम्मानित किया। विधायक के संरक्षण में न्यास द्वारा समाज सेवा के तीन गुरुतर स्तम्भों शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर कार्य करने के साथ ही इन तीनों क्षेत्रों में उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं यथासंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में ब्लाक स्तर पर हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट में प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कैरियर संगोष्ठी के माध्यम से पथ-प्रदर्शन करना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल लोकसेवक- अधिकारियों, शिक्षकों, डाक्टर्स, इंजीनियर्स, कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनमें समाज सेवा का भाव जाग्रत करना। स्वास्थ्य के क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना। पर्यावरण संवर्द्धन एवं संरक्षण हेतु पौधरोपण करवाना एवं पालिथीन के स्थान पर सूती झोला प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना। इस अवसर पर न्यास के संरक्षक घनश्याम बाजपेई, अध्यक्ष डा. देवेन्द्र उपाध्याय, डा. रविनंदन त्रिपाठी, अमरनाथ मिश्र, संजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, अतुल गौड़, आदर्श शुक्ल, प्रमोद सिंह चौहान, सुमुख पाठक, रवि श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, बजरंग बली पाठक, कृष्ण मुरारी पाठक, अखिलेश सिंह, ध्रुव मिश्र आदि पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।