डा. नम्रता आनन्द को मिला प्रकृति गौरव सम्मान

डा. नम्रता आनन्द को मिला प्रकृति गौरव सम्मान

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा (बिहार)। राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से अंलकृत समाजसेविका डा. नम्रता आनंद को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रकृति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।प्रकृति भक्त फाउंडेशन रजिस्ट्रड नयी दिल्ली ने डा. नम्रता आनंद को प्रकृति संरक्षण, राष्ट्रवाद के लिये किये गये कार्य तथा समाज के लिये दिये गये योगदान के लिये प्रकृति गौरव सम्मान से सम्मानित किया है।

यमुना बचाओ सद्भावना बढ़ाओ यात्रा कार्यक्रम के तहत डा.आनंद को यह सम्मान दिया गया है। इस सम्मान के लिये संस्थापक राजेश शर्मा और राजेश शौकीन, यमुना बचाओ सद्भावना बढ़ाओ यात्रा कार्यक्रम आयोजन समिति का शुक्रिया अदा किया है। प्रकृति गौरव सम्मान में देश भर से आये कई लोगों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिये सम्मानित किया गया है।उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर डॉ. नम्रता आनंद को देश-विदेश में पर्यावरण योद्धा सम्मान मिल चुका है। मध्य विद्यालय सिपारा, पटना की शिक्षिका डॉ. आनंद, बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनको पर्यावरण और प्रकृति संरक्षित करने को लेकर जागृत करती हैं। अपनी संस्था दीदीजी फाउंडेशन के बैनर तले और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के गो ग्रीन अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभायी है।

केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया। वर्ष 2020 में कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला की स्थापना की। संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि:शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

इनकी उत्कृष्ट कार्यो के लिए विस्मिल्ल खान सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान, चित्रगुप्त सम्मान, कर्मयोगी महिला सम्मान, नारी रत्न अवार्ड, युवा सम्मान, छात्र सम्मान, राजीव गांधी समररसता अवार्ड,बेस्ट वालिनटेयर अवार्ड, एनएसएस, इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड, अंतर्रार्ष्टीय समरसता यूनिटी गोल्ड मैडल, महिला शक्ति सम्मान स्वर्ण पदक, इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड, इंडो-नेपाल एकता अवार्ड, समाज रत्न अवार्ड, काठमांडू-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अवार्ड, नेशनल प्राइड अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर्स सम्मान, इंसपिरेशन वुमेन अवार्ड, शिक्षा विभूति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण वारियर अवार्ड समेत कई राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित की गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent