दहेज लोभी पति की हैवानियत, काटी पत्नी की नाक

दहेज लोभी पति की हैवानियत, काटी पत्नी की नाक

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रामसनेही घाट क्षेत्र में एक दहेज लोभी पति की हैवानियत सामने आई है। दहेज की मांग पूरी न होने पर शराबी पति अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद होने के बाद शराबी पति ने अपनी पत्नी की नाक ब्लेड से काट ली और मौके से भाग निकला। घायल पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

महिला का 2019 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह हुआ था। विवाह के एक साल भर बाद से ही शराबी पति महिला को आए दिन प्रताड़ित करता रहता था। आज उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला की नाक काट दी। मामला रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के हथौधा गांव का है। गांव में रहने वाले प्रदीप के साथ दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का विवाह 2019 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था।

बताया जा रहा है कि विवाह के एक साल बाद से ही पति दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करता और मारता पीटता था। इस समय पति दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली से आने के बाद पत्नी से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई जिसके बाद नाराज पति ने पत्नी की नाक ब्लेड से काट दी और मौके से फरार हो गया। घायल पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस अब आरोपी पति की तलाश कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent