डॉग स्क्वायड की दहशत से हुआ हत्या का खुलासा

डॉग स्क्वायड की दहशत से हुआ हत्या का खुलासा

दिव्यांग प्रेमिका की उसी के वैशाखी से की थी हत्या
अजय जायसवाल
गोरखपुर। हरपुर बुदहट के सोनबरसा में बुधवार रात एक दिव्यांग महिला रंजू उर्फ गुडिय़ा की सिर कूंचकर निर्मम हत्या की गई थी। डॉग स्क्वायड की दहशत से हत्या का खुलासा शुक्रवार को हो गया।
पुलिस का कहना है कि युवती से आरोपी का मधुर संबंध था। युवती उससे एक लाख रुपये मांग रही थी। इसलिए हत्यारोपी चंद्रशेखर उर्फ नवीन ने महिला की बैसाखी स्टीक से ही उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद दूसरे दिन गांव में ही नवीन था। जब उसे पता चला कि डॉग स्क्वायड टीम आ रही है, तब पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गया। शुक्रवार को पुलिस ने नवीन का अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह और सीओ खजनी अंजनी कुमार पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की मृतका 45 वर्षीय गुडिय़ा अविवाहिता थी। वह एक हाथ एक पैर से विकलांग थी। एक कठोर प्लास्टिक पानी की पाइप की छड़ी के सहारे चलती थी। गुडिय़ा की मां की मृत्यु 13 वर्ष पूर्व और पिता देवप्रकाश सिंह की मौत 8 वर्ष पहले हुई थी।

मृतका का भाई रणविजय उर्फ बबलू अपने ससुराल संसारपार, बड़हलगंज में नेवासे पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। मृतका गुडिय़ा सोनबरसा स्थित घर पर अकेली रहती थी। जिसकी मंगलवार की देर रात हत्या की गई थी। गुडिय़ा और नवीन के पिछले 5-6 सालो से बहुत करीबी संबंध थे। नवीन शराब का आदि है, जिसके लिए उसने अपनी लगभग सारी जमीन बेच डाली थी।

मृतका रंजू सिंह उर्फ गुडिय़ा के भाई रणविजय सिंह ने गांव के ही चंद्रशेखर उर्फ नवीन सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया था। भाई की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

गुडिय़ा की बैसाखी वाली छड़ी से नवीन ने निर्ममता से उसके सिर पर कई बार वार किया। जिससे गुडिय़ा वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई। नवीन ने बताया की सुबह पुलिस के आने तक वो वहीं था। लेकिन जब डॉग स्क्वायड के आने की बात सुनी तो वो फरार हो गया, क्योंकि उसको डर था कि कुत्ता उसे सूंघ कर पहचान लेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent