डीएम ने सड़क पुनर्स्थापना निर्माण का किया निरीक्षण

डीएम ने सड़क पुनर्स्थापना निर्माण का किया निरीक्षण

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सीवरेज योजना फेज-3 के अंतर्गत नेहरू नगर क्रासिंग, इन्दिरा नगर पुलिस चौकी से जल निगम कार्यालय होते हुये पुलिस लाइन चौराहे तक निर्मित बिटुमिनस सड़क का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सीवर लाइन बिछाने के उपरान्त सड़क की पुर्नस्थापना का कार्य रायबरेली सीवरेज योजना फेज-3 के ठेकेदार फर्म मेसर्स के०के० स्पन इण्डिया लि०, फरीदाबाद (हरियाणा) के माध्यम से सीवर लाइन की ट्रेंच की चौड़ाई में करायी गयी है तथा कुछ स्थानों पर ऊपरी सतह औसतन 0.5 मी0 से 1.00 मी0 की चौड़ाई में बिटुमिनस सरफेस पेन्टिंग का कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यों की गुणता की जाँच प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण कराई गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जेल रोड शहर की एक मुख्य सड़क है इसके महत्व को देखते हुए इसके मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाय। अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि पुलिस लाइन से पुलिस लाइन चौराहे होते हुये कानपुर रोड तक सड़क का निर्माण नगर पालिका परिषद, रायबरेली द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है जिस पर सीवर लाइन के ट्रेंच में जी०एस०बी० कर सड़क मोटरेबल अवस्था में कर दी गयी है। इंगित स्थल के निकट एक स्थान पर पाईप पेयजल योजना का लीकेज पाया गया जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान देवेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उप्र जल निगम (नगरीय), सुरेन्द्र कुमार, जूनियर इंजीनियर, निर्माण खण्ड, उप्र जल निगम (नगरीय), विवेक प्रताप सिंह, प्रतिनिधि मेसर्स के०के० स्पन इण्डिया लि०, फरीदाबाद (हरियाणा) उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA