महासभा के डेलिगेशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
3 दिन के भीतर प्रशासन कार्य नहीं करता है तो संगठन लेगा अंतिम निर्णय
जयशंकर दुबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। भारतीय चमार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राणा चमार के निर्देशानुसार मंगलवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को सौंपे ज्ञापन में लिखा कि बीते फरवरी महीने का ग्रामसभा दखिनवारा विकास क्षेत्र कूरेभार में खाद्यान्न वितरण को लेकर लिखित शिकायत किया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरा मामला लम्भुआ तहसील क्षेत्र जुड़ा हुआ है। तहसील लम्भुआ के सेमरी परसोत्तमपुर में गाटा संख्या 302 पर धारा 24 (हदबरारी) राजस्व टीम द्वारा हुई थी। पत्थर नसब होने के बाद मेडबंदी की कार्यवाही के बाद विपक्षीगढ़ द्वारा दबंगई दिखाते हुए फिर से जोतकर कब्ज़ा कर लिया गया। गाटा संख्या 302 की मेडबंदी कराने के लिए पूर्व में अपर उपजिलाधिकारी सदर (कहकशा अंजुम) द्वारा किये गये आदेश के क्रम में मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल से जांच की मांग किया था। इस सम्बन्ध में संगठन ने त्वरित कारवाही की मांग करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय राणा चमार ने कहा कि 3 दिनों के भीतर मामले के निस्तारण हेतु जिला प्रशासन उचित कदम नहीं उठाता है तो वह अंतिम निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














