डीएम ने मेगा कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया निर्देश

डीएम ने मेगा कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 प्लस सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी ने मेगा कैंप लगाकर कार्ड बनाये जाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि वरिष्ठजनो के कार्ड सभी पंचायत भवन, जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सभी जन सेवा केंद्रों पर समस्त आशा के माध्यम से, समस्त सूचिबद्ध निजी चिकित्सालयों पर बनाये जा सकते हैं। 70 प्लस वरिष्ठजनों के आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड के जन्म तिथि के आधार पर बनाये जाने हैं। इसमें किसी भी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं हैं। वरिष्ठजन आयुष्मान कार्ड बनावाकर 5 लाख तक निःशुल्क इलाज किसी भी सूचिबद्ध निजी चिकित्सालयों व किसी भी राजकीय चिकित्सालयों में करवा सकते हैं। जौनपुर में कुल 35 निजी चिकित्सालय सूचिबद्ध हैं जहां पर लाभार्थियों का ईलाज करवाया जा सकता हैं।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशानुसार 22 से 24 अप्रैल तक सरकारी सेवकों, सेवानिवृत्त समस्त सेवकों एवं उनके आश्रितों का विकास भवन के द्वितीय तल पर कैंप लगाकर आय़ुष्मान कार्ड बनाया जायेगा जिसमें समस्त सरकारी सेवकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों का कार्ड बनाया जाना हैं। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों से निवेदन हैं कि आप सभी अपना दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड बनाने हेतु पेंशन से सम्बन्धित दस्तावेज, आधार कार्ड, फोटो लेकर कैंप में आये। जनपद में अब तक कुल 1229704 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं और 97950 लाभार्थियों के ईलाज हो चुके हैं जिन पर लगभग 160 करोड़ खर्च हुये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA