डीएम ने तिरंगा यात्रा को कलेक्ट्रेट से किया रवाना
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने “हर-घर तिरंगा” कार्यक्रम के तत्वावधान में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से मंझनपुर चौराहा होते हुए विकास खण्ड मंझनपुर तक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुखराज बन्धु, परियोजना निदेशक नवीन गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












