डीएम ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
तेजस टूडे सं.
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा हाईटेक नर्सरी एवं टमाटर की वर्टिकल फार्मिंग और शिमला मिर्च की खेती को देखा तथा आई एफ एस मॉडल का भी निरीक्षण करते हुये सराहना किया।
साथ ही कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान आकर बेहतरीन तकनीकों का ज्ञान ले सकते हैं। इसका प्रचार प्रसार करने की जरूरत है और केंद्र के वैज्ञानिकों की सराहना की। इस अवसर पर कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर, डॉ रत्नाकर पांडेय, डॉ राजीव सिंह, कंप्यूटर प्रोग्रामर नरेंद्र कुमार, पल्लवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






