डीजे संचालक उड़ा रहे न्यायालय के आदेश की धज्जी

डीजे संचालक उड़ा रहे न्यायालय के आदेश की धज्जी

शहर की बारातों में आधी रात तक बज रहे डीजे
जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट ने रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद शहर में आधी रात तक शादी समारोह में डीजे पर अश्लील गाने बजने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-भर की भागदौड़ के बाद कोई भी शख्स रात में राहत की नींद चाहता है लेकिन शादियों के इस सीजन में लोगों को चैन की नींद पाने के लिए आधी रात तक जागना पड़ रहा है। इसकी वजह शादी समारोहों में देर रात तक बजने वाले डीजे हैं। डीजे के शोर से न केवल बुजुर्गों को परेशानी हो रही है, बल्कि बच्चों के लिए पढ़ाई करना भी मुश्किल हो गया है।
प्रतिबंध के बावजूद रात में बज रहे डीजे लोगों को सोने नहीं देते। नींद पूरी न हो पाने की वजह से उनका अगले दिन का शेड्यूल बिगड़ रहा है। ऊंची आवाज वाले डीजे के कारण दिल के मरीजों समेत दूसरे रोगों के पीड़ितों को ज्यादा समस्या हो रही है। डीजे वाले बाबू सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायतों के बावजूद पुलिस इन्हें बंद नहीं करवा पा रही है। अगर कुछ डीजे संचालकों पर पुलिस कार्रवाई कर देती तो बाकी डीजे संचालक सुधर जाते।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA