जिला जज ने अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग अब्यूज दिवस पर बंदियों को किया जागरूक

जिला जज ने अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग अब्यूज दिवस पर बंदियों को किया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंलग अग्रहरि
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश राकेश त्रिपाठी ने गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग अब्यूज दिवस पर नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन कर जिला कारागार में निरूद्ध महिला एवं पुरूष बन्दियों को जागरूक किया। साथ ही जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जागरूकता शिविर में बंदियों को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रदान किये यूट्यूब लिंक के चलचित्र को चलाकर दिखाया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि नशा से मुक्ति पाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ दिवस मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1987 में स्थापित किया गया था, ताकि मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जा सके और इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत किया जा सकें। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। खास तौर से युवा पीढ़ी को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहना चाहिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्णिका शुक्ला ने बंदियों को बताया कि इस दिन का उद्देश्य न केवल मादक द्रव्यों के दुरुपयोग को रोकना है, बल्कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास, सामाजिक समावेशन और उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार को भी बढ़ावा देना है, ताकि एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ मादक द्रव्यों के चक्र को तोड़ने और अपराध के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश देता है। इसके बाद जिला जज ने जिला कारागार में महिला बैरक, जेल अस्पताल, पाकशाला, हाई सिक्योरिटी बैरक आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला जज ने निरूद्ध महिला बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता व जेल अपील के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बंदी जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक में कार्यरत अधिकार मित्र को अवगत कराकर समाधान के लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र भेज सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारतीय, पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह, अपर जिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, जिला कारागार अधीक्षक शशांक पाण्डेय, जेलर सन्तोष कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव के निर्देशन में सहायक न्याय रक्षक कुलदीप सिंह, योगेन्द्र सिंह व अधिकार मित्र अंगद बाबू ने जिला मुख्यालय के न्यायालय परिसर से वादकारियों सहित अन्य कर्मियों के साथ जागरूकता रैली निकालकर आम जनमानस को नशे के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, संयुक्त जिला चिकित्सालय चित्रकूट, जिला पुस्तकालय हाल सहित सभी समस्त तहसीलों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA