जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिला जज सुनील कुमार, डीएम निखिल टी फुंडे व एसपी डा. अनिल कुमार ने गुरूवार को जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने जेल में पहुंच कर बैरकों की जांच की और बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बाबत भी बात किया। डीएम ने बताया कि निरीक्षण में जेल में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। सब कुछ सामान्य ही रहा। इस दौरान जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। बंदियों के लिए अनुमन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाना प्रमुख है।पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किसी भी हाल में न होने पाए, इस पर विशेष तौर से नजर रखें। इसके साथ ही बंदियों से मिलने आने वालों का भी रिकार्ड रखा जाए।अधिकारियों ने पाठशाला, लाइब्रेरी व चिकित्सालय का हाल देखा। जिला जज ने कहा कि बंदियों के भी अपने अधिकार होते हैं। ऐसे में उन्हें मूलभूत सुविधाएं व साफ-सफाई प्रदान करना हमारी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने खान-पान की गुणवत्ता को परखा और संतोष जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










