नवादा पुलिस ने 2 मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को सौंपा
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। बिहार में इस समय पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाई जा रही है जिसके तहत चोरी,छिनतई अथवा खोये मोबाइल को बरामद कर उसे मोबाइल धारक को सौंपा जा रहा है। इस कड़ी में नवादा पुलिस ने चोरी और खोए हुए 02 मोबाइल को उनके धारकों को सौंपा है। पुलिस के इस पहल की वजह से लोगों का पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है। इस अभियान को लेकर एसपी अम्बरिस राहुल ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत 02मोबाईल खोजकर लौटाया गया है। इसके पूर्व भी करीब 4 लाख रुपए की 31 मोबाईल खोजकर धारकों को सौंपा गया है। वहीं अन्य मोबाइल को लेकर भी अभियान जारी है। पुलिस लगातार इस दिशा में काम कर रही है। बता दें कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस के स्तर से लगातार कार्रवाई चल रही है। इसमें जिला पुलिस को सफलता मिल भी रही है। इससे एक ओर जहां पुलिस प्रशासन को कार्रवाई से संतोष है तो दूसरी ओर उन लोगों की खुशी दोगुनी हो गई है। जिनका मोबाइल खो गया था या चोरी कर ली गई थी। मोबाइल मिल जाने से ऐसे लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










