संविधान दिवस पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

संविधान दिवस पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन एवं सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देख—रेख में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन संविधान दिवस पर हुआ। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह, जेल अधीक्षक डॉ विनय कुमार, डिप्टी जेलर अनुराग सिंह भदौरिया, सभी जेल विजिटर्स सुनील मौर्य, राकेश यादव, सुनील गौतम सहित जेल के तमाम अधिकारी, कर्मचारी, बंदीगण उपस्थित रहे।
इस मौके पर सचिव श्री कुमार ने कहा कि संविधान जनता के मूल अधिकारों का संरक्षक है। सारा विधान और कानून संविधान सहित शक्ति पाता है और संविधान से ही देश चलता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तार से बताते हुए बंदियों को उपलब्ध सहायता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि विधिक साक्षरता और जागरूकता वैसे ही आवश्यक है, जैसे साक्षरता आवश्यक होती है।
इसी क्रम में डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह ने कहा कि भारत में कार्यपालिका, न्याय पालिका एवं सांसद कोई भी सर्वोच्च नहीं है, बल्कि संविधान ही सर्वोच्च है, क्योंकि संविधान को हम भारत के लोग मिलकर बनाए हैं। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 14 से 31 तक मूल अधिकारों संविधान की प्रस्तावना और नीति निर्देशक तत्वों और लीगल एड डिफेंस सिस्टम का विस्तार से वर्णन किया।
इसी क्रम में जेल अधीक्षक डॉ विनय कुमार ने बंदियों को हर प्रकार का सहयोग संविधान कानून और न्याय पालिका में के अनुक्रम में देने का विश्वास दिलाते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA