धरातल पर दिखे शिकायतों का निस्तारण: डीएम

धरातल पर दिखे शिकायतों का निस्तारण: डीएम

अनूप
महोबा। तहसील महोबा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इसमें डीएम मनोज कुमार, एसपी अपर्णा गुप्ता, सीडीओ चित्रसेन सिंह द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर तहसील महोबा से कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील कुलपहाड़ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश की अध्यक्षता में 16 में से 02 तथा तहसील चरखारी में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग की अध्यक्षता में 19 में से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया।

शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जॉच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जी वाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि लेखपाल जब अपने क्षेत्र के ग्रामों में जाएँ तब दिग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचित करें और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करें, यदि कोई बड़ी समस्या है तो अपने उपजिलाधिकारी को अवगत कराएं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला