विकसित भारत यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। स्थानीय विकास खण्ड की वारीकलां, नारायणपुर, सकरा एवं बरहुपुर में हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का आयोजन भाजपा की मंडल इकाई ने किया जिसके मुख्य अतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में जो विकास कार्य किया है, उसे आने वाले दिनों में आगे बढ़ाया जायेगा जिससे देश विकासशील होने के साथ विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बना सके। इस समय देश तथा विदेश में केन्द्र सरकार की ही चर्चा है जिसने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस दौरान कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जल निगम तथा बैंक द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंगरौरा के बीडीयो सुरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणपुर जितेंद्र बहादुर ने किया। अन्त में संयोजक अशोक सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।