झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग वृद्ध की हुई मौत

झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग वृद्ध की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पापरि गांव में बुधवार रात घास—फूस से बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लग गई। आग की चपेट में आने से वृद्ध दिव्यांग की जलकर मौत हो गयी। दिवंगत खेत पर बनी झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पापरि गांव गांव के रहने वाले 70 वर्षीय शिवकुमार को पैरालिसिस का दौरा पड़ने से चलने फिरने में लाचार हो गया था। तब से वह गांव के बाहर खेत पर घासफूस की झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहा था। पौत्र शिवा बुधवार रात बाबा शिवकुमार को खाना खिलाकर वापस घर आ गया था। बुधवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। गांव के रहने वाले अमरेश की रात में आंख खुली तो आग की लपटें देख सन्न रह गया। परिजनों को जानकारी देकर ग्रामीणों की मदद से निजी संशाधनों से आग पर काबू पाया गया। तब तक शिवकुमार की जलकर मौत हो चुकी थी।
मृतक शिवकुमार बीड़ी पीने का आदी था। हो सकता है कि उसी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल आलोक बाजपेई ने जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियो को भेज दिया है। उपजिलाधिकारी शिवेंद्र वर्मा ने कहा कि अहेतुक सहायता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA