रातों—रात प्रशासन की दबिश: बिना अनुमति खनन करते पकड़े गये जेसीबी एवं ट्रैक्टर

रातों—रात प्रशासन की दबिश: बिना अनुमति खनन करते पकड़े गये जेसीबी एवं ट्रैक्टर

डीएम के निर्देश पर अवैध खनन पर कसा शिकंजा, मौके से जब्त हुये वाहन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। देर रात करीब एक बजे जिलाधिकारी नेहा शर्मा को वाट्सएप के माध्यम से अवैध खनन की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद डीएम के निर्देश पर खनन विभाग की टीम हरकत में आ गई।खनन अधिकारी अभय रंजन के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलबिला खत्तीपुर गांव में करीब 2:15 बजे छापेमारी की। मौके पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पाई गईं जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।खनन अधिकारी ने जानकारी दी कि बिना वैध अनुमति के यह खनन कार्य किया जा रहा था। बताया गया कि एक निर्माणाधीन मैरिज लॉन की भराई के लिए अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही थी। मौके पर इमरती बिसेन निवासी रमेश यादव की जेसीबी और मरजीत उपाध्याय को खनन करते हुए पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को कोतवाली देहात थाने में जमा करा दिया गया है। खनन अधिकारी अभय रंजन ने बताया कि जिस भूमि से मिट्टी खनन किया जा रहा था, उसके स्वामित्व और उपयोग को लेकर भी जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA