8:30 बजे खुलता है धनजवल का प्राथमिक विद्यालय
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। विकास खंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनजवल स्थित प्राइमरी पाठशाला में शिक्षा का बुरा हाल है। यहां पर तैनात शिक्षक सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को ताख पर रखकर मनमानी तौर से स्कूल बंद और खोलते हैं।
हमेशा लेट आने मे कुछ शिक्षक गोल्डमेडल प्राप्त किए हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। गुरूवार को प्राथमिक विद्यालय धन जवल की गेट पर गांव की कक्षा 5 व 4 की छात्रा शालू प्राची प्रशांत अंशु प्रभात जगरीत आदि बच्चे गेट के पास खड़े थे। 8 बजे से लेकर 8:29 हो गया। न किसी अध्यापक का पता था और न ही कर्मचारी 8:30 बजे एक महिला शिक्षक जाकर ताला तो खोलते हैं। विद्यालय में जाने के बाद पढ़ाई 8 बजे के बजाय 9 से शुरू की जाती है। इसको लेकर बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीआई नाथनगर ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है, फिर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













