माता रानी के 5वें स्वरूप की श्रद्धालुओं ने की आराधना

माता रानी के 5वें स्वरूप की श्रद्धालुओं ने की आराधना

देवी मन्दिरों में श्रद्धालुओं का पहुंच रहा रेला

रूपा गोयल
बांदा। नवरात्र पर्व के 5वें दिन शनिवार को शहर के बाबू लाल चौराहा स्थित काली माता मंदिर और महेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। महिला श्रद्धालु जलाभिषेक करने के साथ ही पूजा-अर्चना करती हुई नजर आईं। सभी श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के मुताबिक माता रानी की पूजा करते हुए पुण्य लाभ अर्जित कर रही हैं। मंदिर के बार स्थित तमाम दुकानों में महिला श्रद्धालुओं द्वारा पूजन सामग्री के अलावा अन्य सामान की भी जमकर खरीददारी की जा रही है। महेश्वरी देवी मंदिर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण मंगलवार को एक महिला की चेन अज्ञात चोर द्वारा खींच ली गई थी। इस मामले की जानकारी मंदिर कमेटी के सदस्य मयंक श्रीवास्तव को दी गई है।

हालांकि अभी तक तैन बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस मंदिर के बाहर तैनात जरूर रही लेकिन चेन स्नेचर ने अपने काम को अंजाम दिया। इसके साथ ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर तेज हो गया है। घरों और मंदिरों में भी कन्या भोज कराए जा रहे हैं। इधर गिरवां में मां विंध्यवासिनी पर्वत में विराजमान जगत जननी मां जगदंबे का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। यूपी एवं एमपी के हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दरबार में मत्था टेकने आते हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में लग रही है और माता रानी का गगनभेदी जयघोष गुंजायमान हो रहा है। विंध्यवासिनी परिसर में नवरात्र पर्व के दौरान विशाल मेले का भी आयोजन किया जाता है। मंगलवार से ही मेला आबाद हो गया और सैकड़ों की संख्या में दुकानें सजी हुई हैं। इन दुकानों में श्रद्धालु खरीददारी भी कर रहे हैं। मेले में बड़े बड़े झूला, काला जादू, सर्कस भी आए हैं। इससे श्रद्धालुओं का मनोरंजन होगा। इसके साथ ही रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा है। रामलीला में गणेश पूजन के साथ ही नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर पान, बताशा, नारियल चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी की। मुंडन संस्कार कराए जाने का भी सिलसिला तेज हो गया।
गौरतलब हो कि विंध्यवासिनी पर्वत में 551 सीढ़ियां बनी हुई हैं, इन सीढ़ियों को चढ़कर माता रानी के दर्शन मिलते हैं। परिवहन निगम की ओर से श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए परिवहन निगम की बसें नहीं चलाई गई हैं। प्राइवेट और डग्गामार वाहनों के सहारे ही श्रद्धालु सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर पुलिस महज खानापूरी करती हुई नजर आ रही है। मेला परिसर में पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आ रही। जगत माता के दरबार में मत्था टेकने के लिए यूपी और एमपी के हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी पर्वत पर पहुंच रहे हैं। इधर माता रानी के दरबार में मत्था टेकने वालों की लंबी फेहरिस्त है। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की। भोर होते ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में पहुंच गए। जलाभिषेक करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और माता रानी का गगनभेदी जयघोष लगाया। गिरवां स्थित मां विंध्यवासिनी पर्वत में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही माता रानी का दर्शन और पूजन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। गिरवां के विंध्यवासिनी पर्वत में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent